PYQ Astra UPSC CSE

UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 प्रश्नपत्र हिंदी में (सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 1) उत्तर कुंजी सहित

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 1 के सभी 100 प्रश्न, ठीक उसी हिंदी में जैसे UPSC के आधिकारिक द्विभाषी प्रश्नपत्र में छपे हैं। हर प्रश्न का उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी से है। मूल प्रश्नपत्र PDF और उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें।

Read this paper in English: UPSC Prelims 2025 questions in English

प्रश्न 1 अर्थव्यवस्था

निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
I. बॉन्ड
II. प्रतिरक्षा निधियाँ (हेज फंड्स)
III. स्टॉक
IV. जोखिम पूँजी
उपर्युक्त में से कितनों को वैकल्पिक निवेश निधि माना जाता है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) सभी चार
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल दो

English में पढ़ें

With reference to investments, consider the following:
I. Bonds
II. Hedge Funds
III. Stocks
IV. Venture Capital
How many of the above are treated as Alternative Investment Funds?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) Only three
  4. (d) All the four

प्रश्न 2 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित में कौन-कौन से, भारतीय रिज़र्व बैंक की आय के स्रोत हैं?
I. सरकारी बॉन्डों का क्रय और विक्रय
II. विदेशी मुद्रा का क्रय और विक्रय
III. पेंशन निधि प्रबंधन
IV. निजी कंपनियों को ऋण देना
V. करेंसी नोटों का मुद्रण और वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) II, III और IV
  3. (c) I, III, IV और V
  4. (d) I, II और V
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I और II

English में पढ़ें

Which of the following are the sources of income for the Reserve Bank of India?
I. Buying and selling Government bonds
II. Buying and selling foreign currency
III. Pension fund management
IV. Lending to private companies
V. Printing and distributing currency notes
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I and II only
  2. (b) II, III and IV
  3. (c) I, III, IV and V
  4. (d) I, II and V

प्रश्न 3 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए:

संगठनइस संगठन के कुछ कार्ययह संगठन किसके अधीन कार्य करता है
I.प्रवर्तन निदेशालयभगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तनआंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I, गृह मंत्रालय
II.राजस्व आसूचना निदेशालयसीमा-शुल्क अधिनियम, 1962 के उपबंधों को प्रवर्तित करनाराजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
III.प्रणाली एवं आँकड़ा (सिस्टम्स ऐंड डेटा) प्रबंधन महानिदेशालयबेहतर नीति और कर-वंचकों को पकड़ने में कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृहत् आँकड़ा (डेटा) विश्लेषण का उपयोग करनाराजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में सूचना सही सुमेलित है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) किसी में नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल एक

English में पढ़ें

With reference to the Government of India, consider the following information:

OrganizationSome of its functionsIt works under
I.Directorate of EnforcementEnforcement of the Fugitive Economic Offenders Act, 2018Internal Security Division-I, Ministry of Home Affairs
II.Directorate of Revenue IntelligenceEnforces the Provisions of the Customs Act, 1962Department of Revenue, Ministry of Finance
III.Directorate General of Systems and Data ManagementCarrying out big data analytics to assist tax officers for better policy and nabbing tax evadersDepartment of Revenue, Ministry of Finance

In how many of the above rows is the information correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 4 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में सभी सूचीबद्ध कंपनियों को व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट [बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट (BRSR)] प्रस्तुत करने का अधिदेश करता है।
II. भारत में, व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट (BRSR) प्रस्तुत करने वाली कोई कंपनी, इस रिपोर्ट में उनका प्रकटन करती है जो मुख्यतः गैर-वित्तीय स्वरूप के हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. The Reserve Bank of India mandates all the listed companies in India to submit a Business Responsibility and Sustainability Report (BRSR).
II. In India, a company submitting a BRSR makes disclosures in the report that are largely non-financial in nature.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 5 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: भारत में, ग्रामीण क्षेत्रों में कुक्कुट-पालन और ऊन उत्पादन जैसे संवर्गी कृषि कार्यकलाप से प्राप्त आय को किसी भी कर से छूट प्राप्त है।
कथन II: भारत में, आयकर अधिनियम, 1961 के उपबंधों के अधीन, ग्रामीण कृषि भूमि को पूँजीगत परिसंपत्ति नहीं माना जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
  3. (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
  4. (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: In India, income from allied agricultural activities like poultry farming and wool rearing in rural areas is exempted from any tax.
Statement II: In India, rural agricultural land is not considered a capital asset under the provisions of the Income-tax Act, 1961.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement I and Statement II are correct and Statement II explains Statement I
  2. (b) Both Statement I and Statement II are correct but Statement II does not explain Statement I
  3. (c) Statement I is correct but Statement II is not correct
  4. (d) Statement I is not correct but Statement II is correct

प्रश्न 6 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत, खनिज सुरक्षा भागीदारी में एक सदस्य के रूप में सम्मिलित हो गया है।
II. भारत अपने द्वारा चिह्नित सभी 30 अति आवश्यक खनिजों में साधन-संपन्न है।
III. संसद ने 2023 में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन कर कतिपय अति आवश्यक खनिजों के लिए खनन पट्टा और संयुक्त (कम्पोजिट) लाइसेंस नीलामी से देने हेतु केन्द्रीय सरकार को अनन्य रूप से सशक्त किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल I और III

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. India has joined the Minerals Security Partnership as a member.
II. India is a resource-rich country in all the 30 critical minerals that it has identified.
III. The Parliament in 2023 has amended the Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 empowering the Central Government to exclusively auction mining lease and composite license for certain critical minerals.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 7 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: जहाँ तक किसी कम्पनी में निवेश से प्राप्त प्रतिफलों का संबंध है, आमतौर पर यह माना जाता है कि स्टॉक-धारकों की तुलना में बॉन्ड-धारकों को अपेक्षाकृत कम जोखिम रहता है।
कथन II: बॉन्ड-धारक किसी कम्पनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि स्टॉक-धारक उसके स्वामी होते हैं।
कथन III: पुनर्भुगतान के प्रयोजन के लिए, किसी कम्पनी द्वारा बॉन्ड-धारकों को स्टॉक-धारकों की अपेक्षा प्राथमिकता दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन I, कथन II की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: As regards returns from an investment in a company, generally, bondholders are considered to be relatively at lower risk than stockholders.
Statement II: Bondholders are lenders to a company whereas stockholders are its owners.
Statement III: For repayment purpose, bondholders are prioritized over stockholders by a company.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 8 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वैश्विक स्तर पर किए गए सभी इक्विटी विकल्प संविदाओं के कारोबार में भारत का अत्यधिक वृहद् अंश होता है, इस प्रकार भारत सहसा अतिवृद्धि को दर्शाता है।
II. हाल के विगत समय में भारत का स्टॉक बाज़ार तेजी से बढ़ा है, यहाँ तक कि उसने एक समय इसमें हांगकांग को भी पीछे छोड़ दिया।
III. छोटे निवेशकों को या तो विकल्प व्यापार जोखिमों की चेतावनी देने या इस विषय में अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I और II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. India accounts for a very large portion of all equity option contracts traded globally thus exhibiting a great boom.
II. India's stock market has grown rapidly in the recent past even overtaking Hong Kong's at some point of time.
III. There is no regulatory body either to warn the small investors about the risks of options trading or to act on unregistered financial advisors in this regard.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 9 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: चक्रीय अर्थव्यवस्था ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करती है।
कथन II: चक्रीय अर्थव्यवस्था आगत के रूप में कच्चे माल के प्रयोग को कम करती है।
कथन III: चक्रीय अर्थव्यवस्था उत्पादन प्रक्रिया में अपव्यय को कम करती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Circular economy reduces the emissions of greenhouse gases.
Statement II: Circular economy reduces the use of raw materials as inputs.
Statement III: Circular economy reduces wastage in the production process.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 10 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. पूँजीगत प्राप्तियाँ देयता का सृजन करती हैं या सरकार की परिसंपत्तियों में कमी लाती हैं।
II. उधार-ग्रहण और विनिवेश पूँजीगत प्राप्तियाँ हैं।
III. ऋणों पर प्राप्त ब्याज सरकार की देयता का सृजन करता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I और II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. Capital receipts create a liability or cause a reduction in the assets of the Government.
II. Borrowings and disinvestment are capital receipts.
III. Interest received on loans creates a liability of the Government.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 11 आधुनिक भारत का इतिहास

राजा राममोहन राय के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. उनमें प्राच्य विश्व के पारम्परिक दार्शनिक सिद्धांतों के प्रति अत्यंत अनुराग और समादर था।
II. उनकी कामना थी कि उनके देशवासी तर्कसंगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सभी पुरुषों और महिलाओं की मानवीय गरिमा और सामाजिक समता के सिद्धांत को मानें।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I और II दोनों

English में पढ़ें

Consider the following statements about Raja Ram Mohan Roy:
I. He possessed great love and respect for the traditional philosophical systems of the East.
II. He desired his countrymen to accept the rational and scientific approach and the principle of human dignity and social equality of all men and women.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 12 आधुनिक भारत का इतिहास

असहयोग कार्यक्रम के बारे में, निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए:
I. न्यायालयों और विदेशी वस्त्र का बहिष्कार
II. अहिंसा का कठोर अनुपालन
III. उपाधियों और सम्मानों का, उनका सार्वजनिक उपयोग न करते हुए, प्रतिधारण
IV. विवादों के निपटारे के लिए पंचायतों की स्थापना
उपर्युक्त में से कितने असहयोग कार्यक्रम के अवयव हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) सभी चार
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल तीन

English में पढ़ें

Consider the following subjects with regard to Non-Cooperation Programme:
I. Boycott of law-courts and foreign cloth
II. Observance of strict non-violence
III. Retention of titles and honours without using them in public
IV. Establishment of Panchayats for settling disputes
How many of the above were parts of Non-Cooperation Programme?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) Only three
  4. (d) All the four

प्रश्न 13 कला एवं संस्कृति

सिंचाई में काम आने वाला 'अरघट्टा' नामक उपकरण क्या था?

  1. (a) एक घिरनी (पुली) से खींचा जाने वाला चमड़े का बना पानी का थैला
  2. (b) एक बड़ा चक्का, जिसकी अराओं (स्पोक्स) के बाहरी छोरों पर मिट्टी के पात्र बँधे हों
  3. (c) बैलों के द्वारा खींचा जाने वाला मिट्टी का एक अधिक बड़ा पात्र
  4. (d) सीधे हाथों से ही रस्सी द्वारा खींचा जाने वाला बड़ा जल-डोल (वॉटर बकेट)
उत्तर देखें

उत्तर: (b) एक बड़ा चक्का, जिसकी अराओं (स्पोक्स) के बाहरी छोरों पर मिट्टी के पात्र बँधे हों

English में पढ़ें

The irrigation device called 'Araghatta' was

  1. (a) a water bag made of leather pulled over a pulley
  2. (b) a large wheel with earthen pots tied to the outer ends of its spokes
  3. (c) a larger earthen pot driven by bullocks
  4. (d) a large water bucket pulled up by rope directly by hand

प्रश्न 14 प्राचीन भारत का इतिहास

प्राचीन भारत में इनमें से किस शासक ने 'मत्तविलास', 'विचित्रचित्त' और 'गुणभरा' उपाधियाँ धारण की थीं?

  1. (a) महेन्द्रवर्मन प्रथम
  2. (b) सिंहविष्णु
  3. (c) नरसिंहवर्मन प्रथम
  4. (d) सिंहवर्मन
उत्तर देखें

उत्तर: (a) महेन्द्रवर्मन प्रथम

English में पढ़ें

Who among the following rulers in ancient India had assumed the titles 'Mattavilasa', 'Vichitrachitta' and 'Gunabhara'?

  1. (a) Mahendravarman I
  2. (b) Simhavishnu
  3. (c) Narasimhavarman I
  4. (d) Simhavarman

प्रश्न 15 प्राचीन भारत का इतिहास

चीनी तीर्थयात्री फाह्यान ने इनमें से किसके शासनकाल में भारत की यात्रा की थी?

  1. (a) समुद्रगुप्त
  2. (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय
  3. (c) कुमारगुप्त प्रथम
  4. (d) स्कंदगुप्त
उत्तर देखें

उत्तर: (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय

English में पढ़ें

Fa-hien (Faxian), the Chinese pilgrim, travelled to India during the reign of

  1. (a) Samudragupta
  2. (b) Chandragupta II
  3. (c) Kumaragupta I
  4. (d) Skandagupta

प्रश्न 16 प्राचीन भारत का इतिहास

इनमें से किसने शक्तिशाली समुद्रवर्ती राज्य श्रीविजय के विरुद्ध, जिसका शासन मलय प्रायद्वीप, सुमात्रा, जावा और निकटवर्ती द्वीपों पर था, एक सफल सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था?

  1. (a) अमोघवर्ष (राष्ट्रकूट)
  2. (b) प्रतापरुद्र (काकतीय)
  3. (c) राजेन्द्र प्रथम (चोल)
  4. (d) विष्णुवर्धन (होयसल)
उत्तर देखें

उत्तर: (c) राजेन्द्र प्रथम (चोल)

English में पढ़ें

Who among the following led a successful military campaign against the kingdom of Srivijaya, the powerful maritime State, which ruled the Malay Peninsula, Sumatra, Java and the neighbouring islands?

  1. (a) Amoghavarsha (Rashtrakuta)
  2. (b) Prataparudra (Kakatiya)
  3. (c) Rajendra I (Chola)
  4. (d) Vishnuvardhana (Hoysala)

प्रश्न 17 प्राचीन भारत का इतिहास

प्राचीन भारत (600-322 ईसा पूर्व) के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

प्रादेशिक क्षेत्रइस क्षेत्र में बहने वाली नदी
I. अश्मकगोदावरी
II. कम्बोजविपास
III. अवन्तीमहानदी
IV. कोसलसरयू

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) सभी चार
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल दो

English में पढ़ें

With reference to ancient India (600–322 BC), consider the following pairs:

Territorial regionRiver flowing in the region
I. AsmakaGodavari
II. KambojaVipas
III. AvantiMahanadi
IV. KosalaSarayu

How many of the pairs given above are correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) Only three
  4. (d) All the four

प्रश्न 18 कला एवं संस्कृति

प्रथम गन्धर्व महाविद्यालय, जो एक संगीत प्रशिक्षण विद्यालय था, विष्णु दिगंबर पलुस्कर द्वारा 1901 में कहाँ स्थापित किया गया था?

  1. (a) दिल्ली
  2. (b) ग्वालियर
  3. (c) उज्जैन
  4. (d) लाहौर
उत्तर देखें

उत्तर: (d) लाहौर

English में पढ़ें

The first Gandharva Mahavidyalaya, a music training school, was set up in 1901 by Vishnu Digambar Paluskar in

  1. (a) Delhi
  2. (b) Gwalior
  3. (c) Ujjain
  4. (d) Lahore

प्रश्न 19 प्राचीन भारत का इतिहास

जैसा कि अशोक के अभिलेखों से ज्ञात होता है, 'प्रादेशिक', 'राजुक' और 'युक्त' किस स्तर पर महत्त्वपूर्ण अधिकारी थे?

  1. (a) ग्राम-स्तरीय प्रशासन
  2. (b) ज़िला-स्तरीय प्रशासन
  3. (c) प्रांतीय प्रशासन
  4. (d) केन्द्रीय प्रशासन स्तर
उत्तर देखें

उत्तर: (b) ज़िला-स्तरीय प्रशासन

English में पढ़ें

Ashokan inscriptions suggest that the 'Pradeshika', 'Rajuka' and 'Yukta' were important officers at the

  1. (a) village-level administration
  2. (b) district-level administration
  3. (c) provincial administration
  4. (d) level of the central administration

प्रश्न 20 आधुनिक भारत का इतिहास

असहयोग आंदोलन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. काँग्रेस ने घोषणा की कि सभी वैध और शांतिपूर्ण तरीकों से 'स्वराज' प्राप्त करना उसका उद्देश्य है।
II. इसे चरणों में कार्यान्वित किया जाना था, जिसमें सविनय अवज्ञा और करों का भुगतान न करना अगले चरण के लिए थे, केवल तब, जब 'स्वराज' एक वर्ष में प्राप्त न होता और सरकार दमन पर उतर आती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I और II दोनों

English में पढ़ें

Consider the following statements in respect of the Non-Cooperation Movement:
I. The Congress declared the attainment of 'Swaraj' by all legitimate and peaceful means to be its objective.
II. It was to be implemented in stages with civil disobedience and non-payment of taxes for the next stage only if 'Swaraj' did not come within a year and the Government resorted to repression.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 21 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. ऑस्ट्रिया
II. बुल्गारिया
III. क्रोएशिया
IV. सर्बिया
V. स्वीडेन
VI. उत्तरी मेसिडोनिया
उपर्युक्त में से कितने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सदस्य देश हैं?

  1. (a) केवल तीन
  2. (b) केवल चार
  3. (c) केवल पाँच
  4. (d) सभी छः
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल चार

English में पढ़ें

Consider the following countries:
I. Austria
II. Bulgaria
III. Croatia
IV. Serbia
V. Sweden
VI. North Macedonia
How many of the above are members of the North Atlantic Treaty Organization?

  1. (a) Only three
  2. (b) Only four
  3. (c) Only five
  4. (d) All the six

प्रश्न 22 भूगोल

निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. बोलीविया
II. ब्राज़ील
III. कोलंबिया
IV. इक्वाडोर
V. पराग्वे
VI. वेनेज़ुएला
एन्डीज़ पर्वत-शृंखला उपर्युक्त देशों में कितनों में से होकर गुजरती है?

  1. (a) केवल दो
  2. (b) केवल तीन
  3. (c) केवल चार
  4. (d) केवल पाँच
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल चार

English में पढ़ें

Consider the following countries:
I. Bolivia
II. Brazil
III. Colombia
IV. Ecuador
V. Paraguay
VI. Venezuela
Andes mountains pass through how many of the above countries?

  1. (a) Only two
  2. (b) Only three
  3. (c) Only four
  4. (d) Only five

प्रश्न 23 भूगोल

निम्नलिखित जलाशयों पर विचार कीजिए:
I. तांगान्यीका झील
II. टोनले सैप झील
III. पाटोस लैगून
भूमध्यरेखा इनमें कितनों में से होकर गुजरती है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कोई भी नहीं

English में पढ़ें

Consider the following water bodies:
I. Lake Tanganyika
II. Lake Tonlé Sap
III. Patos Lagoon
Through how many of them does the equator pass?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 24 कृषि

वर्ष 2022-23 के दौरान हल्दी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
II. भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में उगाई जाती हैं।
III. भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख हल्दी-उत्पादक राज्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) I, II और III

English में पढ़ें

Consider the following statements about turmeric during the year 2022-23:
I. India is the largest producer and exporter of turmeric in the world.
II. More than 30 varieties of turmeric are grown in India.
III. Maharashtra, Telangana, Karnataka and Tamil Nadu are major turmeric producing States in India.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 25 भूगोल

निम्नलिखित में से कौन-से महाद्वीपीय विस्थापन की घटना के साक्ष्य हैं?
I. ब्राज़ील तट की प्राचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है।
II. घाना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं।
III. यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छः विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) केवल I और III
  2. (b) केवल I और II
  3. (c) I, II और III
  4. (d) केवल II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I, II और III

English में पढ़ें

Which of the following are the evidences of the phenomenon of continental drift?
I. The belt of ancient rocks from Brazil coast matches with those from Western Africa.
II. The gold deposits of Ghana are derived from the Brazil plateau when the two continents lay side by side.
III. The Gondwana system of sediments from India is known to have its counterparts in six different landmasses of the Southern Hemisphere.
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I and III only
  2. (b) I and II only
  3. (c) I, II and III
  4. (d) II and III only

प्रश्न 26 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: वायुमंडल में विद्यमान धूल कणों की मात्रा, विषुवतीय और ध्रुवीय क्षेत्रों की अपेक्षा, उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में अधिक है।
कथन II: उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में कम शुष्क पवन चलती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
  3. (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
  4. (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: The amount of dust particles in the atmosphere is more in subtropical and temperate areas than in equatorial and polar regions.
Statement II: Subtropical and temperate areas have less dry winds.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement I and Statement II are correct and Statement II explains Statement I
  2. (b) Both Statement I and Statement II are correct but Statement II does not explain Statement I
  3. (c) Statement I is correct but Statement II is not correct
  4. (d) Statement I is not correct but Statement II is correct

प्रश्न 27 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: जनवरी में, उत्तरी गोलार्ध में, समताप रेखाएँ भूखण्डों से गुजरती हुई विषुवत् वृत्त की ओर मुड़ती हैं, जबकि महासागरों से गुजरती हुई ध्रुवों की ओर मुड़ती हैं।
कथन II: जनवरी में, महासागरों के ऊपर की हवा, उत्तरी गोलार्ध के भूखण्डों के ऊपर की हवा से अधिक गर्म होती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
  3. (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
  4. (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: In January, in the Northern Hemisphere, the isotherms bend equatorward while crossing the landmasses, and poleward while crossing the oceans.
Statement II: In January, the air over the oceans is warmer than that over the landmasses in the Northern Hemisphere.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement I and Statement II are correct and Statement II explains Statement I
  2. (b) Both Statement I and Statement II are correct but Statement II does not explain Statement I
  3. (c) Statement I is correct but Statement II is not correct
  4. (d) Statement I is not correct but Statement II is correct

प्रश्न 28 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: शैलों पर जल के प्रभाव के संदर्भ में, चॉक एक अत्यंत पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है, जबकि मृत्तिका एक नितांत अपारगम्य या न्यूनतम पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है।
कथन II: चॉक सरंध्र होता है, अतः जल अवशोषित कर सकता है।
कथन III: मृत्तिका बिल्कुल ही सरंध्र नहीं है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: In the context of effect of water on rocks, chalk is known as a very permeable rock whereas clay is known as quite an impermeable or least permeable rock.
Statement II: Chalk is porous and hence can absorb water.
Statement III: Clay is not at all porous.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 29 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वायुमंडल के बिना भूपृष्ठ पर सर्वत्र तापमान हिमांक के बहुत नीचे होता है।
II. वायुमंडल के द्वारा अवशोषित और पाशित (ट्रैप्ड) ऊष्मा हमारे ग्रह के औसत तापमान को बनाए रखती है।
III. वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें विकिरण को अवशोषित और पाशित करने के लिए विशेष रूप से उत्तम हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और III
  2. (b) केवल I और II
  3. (c) I, II और III
  4. (d) केवल II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I, II और III

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. Without the atmosphere, temperature would be well below freezing point everywhere on the Earth's surface.
II. Heat absorbed and trapped by the atmosphere maintains our planet's average temperature.
III. Atmosphere's gases, like carbon dioxide, are particularly good at absorbing and trapping radiation.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and III only
  2. (b) I and II only
  3. (c) I, II and III
  4. (d) II and III only

प्रश्न 30 कृषि

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. यह ग्रामीण निर्धनों के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश न्यून उत्पादकता वाले देशज पशु छोटे और सीमान्त कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के पास होते हैं।
II. इसे वैज्ञानिक रूप में और साकल्यवादी रूप में देशज गोपशु और भैंस के पालन और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I और II दोनों

English में पढ़ें

Consider the following statements about the Rashtriya Gokul Mission:
I. It is important for the upliftment of rural poor as majority of low producing indigenous animals are with small and marginal farmers and landless labourers.
II. It was initiated to promote indigenous cattle and buffalo rearing and conservation in a scientific and holistic manner.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 31 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: अध्ययनों से सूचित होता है कि सीमेंट उद्योग से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में उसके 5% से अधिक का योगदान है।
कथन II: सीमेंट का निर्माण करते समय चूना-पत्थर में सिलिका-युक्त मृत्तिका मिलाई जाती है।
कथन III: सीमेंट निर्माण हेतु क्लिंकर उत्पादन के दौरान चूना-पत्थर, चूना में बदल जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Studies indicate that carbon dioxide emissions from cement industry account for more than 5% of global carbon emissions.
Statement II: Silica-bearing clay is mixed with limestone while manufacturing cement.
Statement III: Limestone is converted into lime during clinker production for cement manufacturing.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 32 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में, भारत ने 'जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा' पर हस्ताक्षर नहीं किया।
कथन II: COP28 जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा एक बाध्यकर घोषणा है; और इस पर हस्ताक्षर कर देने पर स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनन करना अधिदेशात्मक हो जाता है।
कथन III: यदि भारत के स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनन किया जाए, तो इसकी स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली के लचीलेपन पर संकट आ सकता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: At the 28th United Nations Climate Change Conference (COP28), India refrained from signing the 'Declaration on Climate and Health'.
Statement II: The COP28 Declaration on Climate and Health is a binding declaration; and if signed, it becomes mandatory to decarbonize health sector.
Statement III: If India's health sector is decarbonized, the resilience of its health-care system may be compromised.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 33 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: वैज्ञानिक अध्ययन यह सुझाते हैं कि पृथ्वी के घूर्णन और अक्ष में परिवर्तन हो रहा है।
कथन II: सौर संस्फुरों (फ्लेयर्स) और उससे संबद्ध किरीटी द्रव्यमान निष्कासनों ने पृथ्वी के सबसे बाहरी वायुमंडल पर विशाल ऊर्जा-राशि की बौछार कर दी है।
कथन III: जैसे-जैसे पृथ्वी का ध्रुवीय हिम पिघलता है, जल की प्रवृत्ति विषुवत्-वृत्त की ओर जाने की होती है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Scientific studies suggest that a shift is taking place in the Earth's rotation and axis.
Statement II: Solar flares and associated coronal mass ejections bombarded the Earth's outermost atmosphere with tremendous amount of energy.
Statement III: As the Earth's polar ice melts, the water tends to move towards the equator.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 34 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 की चर्चा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन विषयक वैश्विक चर्चाओं में बारम्बार आती है।
कथन II: जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6, कार्बन बाज़ारों के सिद्धांतों को निर्दिष्ट करता है।
कथन III: जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 का आशय देशों को अपने जलवायु लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उनके बीच गैर-बाज़ारी रणनीतियों का संवर्धन करना है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Article 6 of the Paris Agreement on climate change is frequently discussed in global discussions on sustainable development and climate change.
Statement II: Article 6 of the Paris Agreement on climate change sets out the principles of carbon markets.
Statement III: Article 6 of the Paris Agreement on climate change intends to promote inter-country non-market strategies to reach their climate targets.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 35 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित में से किस एक ने 'एशिया और प्रशांत क्षेत्रों के लिए प्रकृति समाधान (नेचर सॉल्यूशन्स) वित्त हब' प्रारंभ किया?

  1. (a) एशियाई विकास बैंक (ADB)
  2. (b) एशियाई अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) निवेश बैंक (AIIB)
  3. (c) न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)
  4. (d) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD)
उत्तर देखें

उत्तर: (a) एशियाई विकास बैंक (ADB)

English में पढ़ें

Which one of the following launched the 'Nature Solutions Finance Hub for Asia and the Pacific'?

  1. (a) The Asian Development Bank (ADB)
  2. (b) The Asian Infrastructure Investment Bank (AIIB)
  3. (c) The New Development Bank (NDB)
  4. (d) The International Bank for Reconstruction and Development (IBRD)

प्रश्न 36 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

'प्रत्यक्ष वात प्रग्रहण (डाइरेक्ट एयर कैप्चर)', जो नई उभरती प्रौद्योगिकी है, के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
I. इसे कार्बन प्रच्छादन की एक विधि के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं।
II. यह प्लास्टिक उत्पादन हेतु और खाद्य प्रसंस्करण में एक बहुमूल्य उपागम हो सकता है।
III. विमानन में, यह संश्लिष्ट न्यून-कार्बन ईंधन जनन हेतु हाइड्रोजन में मिलाने के लिए कार्बन का स्रोत हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल III
  3. (c) I, II और III
  4. (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I, II और III

English में पढ़ें

With reference to 'Direct Air Capture', an emerging technology, which of the following statements is/are correct?
I. It can be used as a way of carbon sequestration.
II. It can be a valuable approach for plastic production and in food processing.
III. In aviation, it can be a source of carbon for combining with hydrogen to create synthetic low-carbon fuel.
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I and II only
  2. (b) III only
  3. (c) I, II and III
  4. (d) None of the above statements is correct

प्रश्न 37 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

पीकॉक टैरेंटुला (गूटी टैरेंटुला) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. यह एक सर्वभक्षी परुष-कवची (क्रस्टेशियाई) है।
II. इसका प्राकृतिक आवास भारत में केवल कुछ वनों तक ही सीमित है।
III. अपने प्राकृतिक आवास में यह एक वृक्षीय जाति है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) I और III
  3. (c) केवल II
  4. (d) II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) II और III

English में पढ़ें

Regarding Peacock tarantula (Gooty tarantula), consider the following statements:
I. It is an omnivorous crustacean.
II. Its natural habitat in India is only limited to some forest areas.
III. In its natural habitat, it is an arboreal species.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) I and III
  3. (c) II only
  4. (d) II and III

प्रश्न 38 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन 0.5 t CO2 प्रति व्यक्ति से कम है।
II. ईंधन दहन से CO2 उत्सर्जन के आधार पर, भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है।
III. भारत में विद्युत् और ताप उत्पादक, CO2 उत्सर्जन के सबसे बड़े स्रोत हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I और III
  2. (b) केवल II
  3. (c) केवल II और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल II और III

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. Carbon dioxide (CO2) emissions in India are less than 0.5 t CO2/capita.
II. In terms of CO2 emissions from fuel combustion, India ranks second in Asia-Pacific region.
III. Electricity and heat producers are the largest sources of CO2 emissions in India.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I and III only
  2. (b) II only
  3. (c) II and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 39 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

पादपवर्णन
I. कसावाकाष्ठीय झाड़ी
II. अदरकआभासी-तनायुक्त शाक
III. मालाबार पालकशाकीय आरोही लता
IV. पुदीनावार्षिक झाड़ी
V. पपीताकाष्ठीय झाड़ी

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल दो
  2. (b) केवल तीन
  3. (c) केवल चार
  4. (d) सभी पाँच
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल तीन

English में पढ़ें

Consider the following pairs:

PlantDescription
I. CassavaWoody shrub
II. GingerHerb with pseudostem
III. Malabar spinachHerbaceous climber
IV. MintAnnual shrub
V. PapayaWoody shrub

How many of the above pairs are correctly matched?

  1. (a) Only two
  2. (b) Only three
  3. (c) Only four
  4. (d) All the five

प्रश्न 40 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

पृथ्वी ग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वर्षा वन, महासागरों द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं।
II. समुद्री पादप-प्लवक और प्रकाश-संश्लेषी जीवाणु विश्व में ऑक्सीजन का लगभग 50% उत्पादित करते हैं।
III. वायुमंडलीय हवा में विद्यमान ऑक्सीजन की तुलना में, सुचारू रूप से ऑक्सीकृत पृष्ठ-जल में अनेक गुना अधिक ऑक्सीजन होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) I और II
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और III
  4. (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल II

English में पढ़ें

With reference to the planet Earth, consider the following statements:
I. Rain forests produce more oxygen than that produced by oceans.
II. Marine phytoplankton and photosynthetic bacteria produce about 50% of world's oxygen.
III. Well-oxygenated surface water contains several folds higher oxygen than that in atmospheric air.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I and II
  2. (b) II only
  3. (c) I and III
  4. (d) None of the above statements is correct

प्रश्न 41 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

निम्नलिखित प्रकार के वाहनों पर विचार कीजिए:
I. पूर्ण बैटरी विद्युत् वाहन
II. हाइड्रोजन ईंधन सेल वाहन
III. ईंधन सेल-विद्युत् हाइब्रिड वाहन
उपर्युक्त में से कितने वैकल्पिक पॉवरट्रेन वाहन माने जाते हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (c) सभी तीन

English में पढ़ें

Consider the following types of vehicles:
I. Full battery electric vehicles
II. Hydrogen fuel cell vehicles
III. Fuel cell-electric hybrid vehicles
How many of the above are considered as alternative powertrain vehicles?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 42 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

मानव-रहित वायव वाहनों (UAV) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. सभी प्रकार के UAV ऊर्ध्वाधर अवतरण (लैंडिंग) कर सकते हैं।
II. सभी प्रकार के UAV स्वतः मंडरा सकते हैं।
III. सभी प्रकार के UAV शक्ति पूर्ति के स्रोत के रूप में केवल बैटरी का प्रयोग कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कोई नहीं

English में पढ़ें

With reference to Unmanned Aerial Vehicles (UAVs), consider the following statements:
I. All types of UAVs can do vertical landing.
II. All types of UAVs can do automated hovering.
III. All types of UAVs can use battery only as a source of power supply.
How many of the statements given above are correct?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 43 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विद्युत् वाहन बैटरियों के संदर्भ में, निम्नलिखित तत्त्वों पर विचार कीजिए:
I. कोबाल्ट
II. ग्रेफाइट
III. लिथियम
IV. निकेल
उपर्युक्त में से कितने सामान्यतया बैटरी के कैथोड बनाने के लिए उपयुक्त होते हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) सभी चार
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल तीन

English में पढ़ें

In the context of electric vehicle batteries, consider the following elements:
I. Cobalt
II. Graphite
III. Lithium
IV. Nickel
How many of the above usually make up battery cathodes?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) Only three
  4. (d) All the four

प्रश्न 44 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
I. धूम्रपान के बाद सिगरेट के बचे हुए टुकड़े
II. चश्मे के लेंस
III. कार के टायर
उपर्युक्त में से कितनों में प्लास्टिक होता है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (c) सभी तीन

English में पढ़ें

Consider the following:
I. Cigarette butts
II. Eyeglass lenses
III. Car tyres
How many of them contain plastic?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 45 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित पदार्थों पर विचार कीजिए:
I. एथेनॉल
II. नाइट्रोग्लिसरीन
III. यूरिया
उपर्युक्त में से कितनों के उत्पादन में कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी प्रयुक्त की जा सकती है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल दो

English में पढ़ें

Consider the following substances:
I. Ethanol
II. Nitroglycerine
III. Urea
Coal gasification technology can be used in the production of how many of them?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 46 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

कभी-कभी समाचार माध्यमों में चर्चित सामान्यतया CL-20, HMX और LLM-105 के रूप में ज्ञात रासायनिक पदार्थों में सर्वनिष्ठ अभिलक्षण क्या है?

  1. (a) ये हाइड्रोफ्लुओरोकार्बन प्रशीतकों के विकल्प हैं
  2. (b) ये सैन्य आयुधों के अंतर्गत विस्फोटक हैं
  3. (c) ये क्रूज़ मिसाइलों के लिए उच्च-ऊर्जा ईंधन हैं
  4. (d) ये रॉकेट नोदन हेतु ईंधन हैं
उत्तर देखें

उत्तर: (b) ये सैन्य आयुधों के अंतर्गत विस्फोटक हैं

English में पढ़ें

What is the common characteristic of the chemical substances generally known as CL-20, HMX and LLM-105, which are sometimes talked about in media?

  1. (a) These are alternatives to hydro-fluorocarbon refrigerants
  2. (b) These are explosives in military weapons
  3. (c) These are high-energy fuels for cruise missiles
  4. (d) These are fuels for rocket propulsion

प्रश्न 47 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. ऐसी अपेक्षा है कि मेजोराना 1 चिप, कांटम कंप्यूटिंग को सुकर बनाएगा।
II. मेजोराना 1 चिप, ऐमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) द्वारा आरंभ किया गया है।
III. डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग का एक उप-समुच्चय है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल I और III

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. It is expected that Majorana 1 chip will enable quantum computing.
II. Majorana 1 chip has been introduced by Amazon Web Services (AWS).
III. Deep learning is a subset of machine learning.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 48 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

प्रायः समाचारों में चर्चित, एकक्लोनी प्रतिरक्षियों (मोनोक्लोनल ऐंटिबॉडी) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वे मानव-निर्मित प्रोटीन हैं।
II. वे विशिष्ट प्रतिजनों (एंटीजेन) से बंधन बनाने की अपनी क्षमता के कारण प्रतिरक्षात्मक प्रकार्य को उद्दीपित करते हैं।
III. वे निपा विषाणु के संक्रमण जैसे विषाणु संक्रमणों के उपचार में प्रयुक्त होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) I, II और III

English में पढ़ें

With reference to monoclonal antibodies, often mentioned in news, consider the following statements:
I. They are man-made proteins.
II. They stimulate immunological function due to their ability to bind to specific antigens.
III. They are used in treating viral infections like that of Nipah virus.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 49 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. महासागरी जल में कोई विषाणु जीवित नहीं बच सकता।
II. कोई विषाणु, जीवाणुओं में संक्रमण नहीं कर सकता।
III. कोई विषाणु, परपोषी कोशिका में कोशिकीय अनुलेखनात्मक सक्रियता को परिवर्तित नहीं कर सकता।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कोई भी नहीं

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. No virus can survive in ocean waters.
II. No virus can infect bacteria.
III. No virus can change the cellular transcriptional activity in host cells.
How many of the statements given above are correct?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 50 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: सक्रियित कार्बन बहिःस्रावी धाराओं में से प्रदूषकों को हटाने और विभिन्न उद्योगों से आने वाले संदूषकों के उपचारण हेतु एक अच्छा और आकर्षक साधन है।
कथन II: सक्रियित कार्बन का एक वृहत् पृष्ठ क्षेत्रफल होता है और उसमें भारी धातुओं को अधिशोषित करने की दमदार शक्यता है।
कथन III: सक्रियित कार्बन, उच्च कार्बन अंश वाले वातावरणीय अपशिष्टों में से आसानी से संश्लेषित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
  2. (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं किन्तु उनमें से केवल एक, कथन I की व्याख्या करता है
  3. (c) कथन II और कथन III में से केवल एक सही है तथा वह कथन I की व्याख्या करता है
  4. (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं तथा वे दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Activated carbon is a good and an attractive tool to remove pollutants from effluent streams and to remediate contaminants from various industries.
Statement II: Activated carbon exhibits a large surface area and a strong potential for adsorbing heavy metals.
Statement III: Activated carbon can be easily synthesized from environmental wastes with high carbon content.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement II and Statement III are correct and both of them explain Statement I
  2. (b) Both Statement II and Statement III are correct but only one of them explains Statement I
  3. (c) Only one of the Statements II and III is correct and that explains Statement I
  4. (d) Neither Statement II nor Statement III is correct

प्रश्न 51 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारतीय राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. अध्यादेश किसी केन्द्रीय अधिनियम को संशोधित कर सकता है।
II. अध्यादेश किसी मूल अधिकार को न्यून कर सकता है।
III. अध्यादेश किसी पिछली तारीख से प्रभावी हो सकता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल I और III

English में पढ़ें

With reference to the Indian polity, consider the following statements:
I. An Ordinance can amend any Central Act.
II. An Ordinance can abridge a Fundamental Right.
III. An Ordinance can come into effect from a back date.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 52 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

राज्यवर्णन
I. अरुणाचल प्रदेशएक किले से राजधानी का नाम पड़ा और राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान (नैशनल पार्क) हैं
II. नागालैंडयह राज्य एक संविधान संशोधन अधिनियम के आधार पर अस्तित्व में आया
III. त्रिपुराप्रारंभ में यह भाग 'ग' (पार्ट 'सी') राज्य था, यह 1956 में राज्यों का पुनर्गठन होने पर केन्द्र-शासित राज्यक्षेत्र बना और बाद में इसने एक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किया

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (c) सभी तीन

English में पढ़ें

Consider the following pairs:

StateDescription
I. Arunachal PradeshThe capital is named after a fort, and the State has two National Parks
II. NagalandThe State came into existence on the basis of a Constitutional Amendment Act
III. TripuraInitially a Part 'C' State, it became a centrally administered territory with the reorganization of States in 1956 and later attained the status of a full-fledged State

How many of the above pairs are correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 53 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
I. अंतर-राज्य परिषद्
II. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद्
III. क्षेत्रीय परिषदें
उपर्युक्त में से कितनी भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार स्थापित हुईं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल एक

English में पढ़ें

With reference to India, consider the following:
I. The Inter-State Council
II. The National Security Council
III. Zonal Councils
How many of the above were established as per the provisions of the Constitution of India?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 54 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत के संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि कतिपय बातों में किसी राज्य का राज्यपाल अपने विवेकानुसार कार्य करता है।
II. भारत का राष्ट्रपति, अपने-आप, किसी राज्य विधान-मंडल द्वारा पारित विधेयक को भले ही वह संबंधित राज्य के राज्यपाल द्वारा न भेजा गया हो, अपने विचार के लिए आरक्षित कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. The Constitution of India explicitly mentions that in certain spheres the Governor of a State acts in his/her own discretion.
II. The President of India can, of his/her own, reserve a bill passed by a State Legislature for his/her consideration without it being forwarded by the Governor of the State concerned.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 55 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

भारत के संविधान में उपबंधकिसके अधीन कथित
I. राज्य की लोक सेवा में न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करणराज्य की नीति के निदेशक तत्त्व
II. हमारी सामासिक संस्कृति की समृद्ध विरासत का महत्त्व समझना और उसका परिरक्षण करनामूल कर्तव्य
III. कारखानों में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नियोजन का निषेधमूल अधिकार

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (c) सभी तीन

English में पढ़ें

Consider the following pairs:

Provision in the Constitution of IndiaStated under
I. Separation of Judiciary from the Executive in the public services of the StateThe Directive Principles of the State Policy
II. Valuing and preserving of the rich heritage of our composite cultureThe Fundamental Duties
III. Prohibition of employment of children below the age of 14 years in factoriesThe Fundamental Rights

How many of the above pairs are correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 56 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
भारत के संविधान के संदर्भ में, यदि पाँचवीं अनुसूची के अधीन किसी राज्य में कोई क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है, तो
I. ऐसे क्षेत्रों में राज्य सरकार अपनी कार्यपालिका शक्ति खो देती है और एक स्थानीय निकाय पूर्ण प्रशासन ग्रहण कर लेता है
II. संघ की सरकार कतिपय परिस्थितियों में राज्यपाल की सिफारिश पर ऐसे क्षेत्रों के पूर्ण प्रशासन को अपने हाथ में ले सकती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (d) न तो I और न ही II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
With reference to the Constitution of India, if an area in a State is declared as Scheduled Area under the Fifth Schedule
I. the State Government loses its executive power in such areas and a local body assumes total administration
II. the Union Government can take over the total administration of such areas under certain circumstances on the recommendations of the Governor
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 57 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

संगठनसंघ का मंत्रालय
I. राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्डवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
II. कॉयर बोर्डभारी उद्योग मंत्रालय
III. राष्ट्रीय व्यापार सूचना केन्द्रसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कोई भी नहीं

English में पढ़ें

With reference to India, consider the following pairs:

OrganizationUnion Ministry
I. The National Automotive BoardMinistry of Commerce and Industry
II. The Coir BoardMinistry of Heavy Industries
III. The National Centre for Trade InformationMinistry of Micro, Small and Medium Enterprises

How many of the above pairs are correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 58 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारत के संविधान के अधीन निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए:
I. सातवीं अनुसूची में सूची I-संघ सूची
II. किसी राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार
III. राज्यपाल के पद के लिए शर्तें
उपर्युक्त में से किसके संबंध में संविधान संशोधन के लिए भारत के राष्ट्रपति को अनुमति के लिए विधेयक प्रस्तुत किए जाने से पूर्व, कम-से-कम आधे राज्यों के विधान-मंडलों द्वारा अनुसमर्थन अपेक्षित है?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I और II

English में पढ़ें

Consider the following subjects under the Constitution of India:
I. List I-Union List, in the Seventh Schedule
II. Extent of the executive power of a State
III. Conditions of the Governor's office
For a constitutional amendment with respect to which of the above, ratification by the Legislatures of not less than one-half of the States is required before presenting the bill to the President of India for assent?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 59 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारतीय राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. किसी राज्य का राज्यपाल अपने पद की शक्तियों और दायित्वों के प्रयोग और निष्पादन के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है।
II. राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी या जारी नहीं रखी जाएगी।
III. किसी राज्य विधान-मंडल के सदस्य सदन के अंदर कही गई किसी भी बात के लिए किसी भी न्यायालय में कार्यवाही के लिए दायी नहीं हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) I, II और III

English में पढ़ें

With reference to the Indian polity, consider the following statements:
I. The Governor of a State is not answerable to any court for the exercise and performance of the powers and duties of his/her office.
II. No criminal proceedings shall be instituted or continued against the Governor during his/her term of office.
III. Members of a State Legislature are not liable to any proceedings in any court in respect of anything said within the House.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 60 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित क्रियाकलापों पर विचार कीजिए:
I. कच्चे तेल का उत्पादन
II. पेट्रोलियम का परिष्करण, संग्रहण और वितरण
III. पेट्रोलियम उत्पादों का विपणन और विक्रय
IV. प्राकृतिक गैस का उत्पादन
उपर्युक्त क्रियाकलापों में से कितने हमारे देश में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा विनियमित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) सभी चार
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल दो

English में पढ़ें

Consider the following activities:
I. Production of crude oil
II. Refining, storage and distribution of petroleum
III. Marketing and sale of petroleum products
IV. Production of natural gas
How many of the above activities are regulated by the Petroleum and Natural Gas Regulatory Board in our country?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) Only three
  4. (d) All the four

प्रश्न 61 अर्थव्यवस्था

मान लीजिए सरकार का राजस्व व्यय ₹ 80,000 करोड़ है और राजस्व प्राप्ति ₹ 60,000 करोड़ है। सरकारी बजट ₹ 10,000 करोड़ के उधार-ग्रहण और ₹ 6,000 करोड़ के ब्याज भुगतान को भी प्रदर्शित करता है। निम्नलिखित कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
I. राजस्व घाटा ₹ 20,000 करोड़ है।
II. राजकोषीय घाटा ₹ 10,000 करोड़ है।
III. प्राथमिक घाटा ₹ 4,000 करोड़ है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) I, II और III

English में पढ़ें

Suppose the revenue expenditure is ₹80,000 crores and the revenue receipts of the Government are ₹60,000 crores. The Government budget also shows borrowings of ₹10,000 crores and interest payments of ₹6,000 crores. Which of the following statements are correct?
I. Revenue deficit is ₹20,000 crores.
II. Fiscal deficit is ₹10,000 crores.
III. Primary deficit is ₹4,000 crores.
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 62 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

भारत, अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (INSTC), जो एक बहु-मोडल परिवहन कॉरिडोर है, के संस्थापक सदस्यों में से एक है। यह कॉरिडोर किन्हें जोड़ेगा?

  1. (a) भारत से मध्य एशिया से यूरोप को, ईरान होते हुए
  2. (b) भारत से मध्य एशिया को, चीन होते हुए
  3. (c) भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया को, बांग्लादेश और म्यांमार होते हुए
  4. (d) भारत से यूरोप को, अज़रबैजान होते हुए
उत्तर देखें

उत्तर: (a) भारत से मध्य एशिया से यूरोप को, ईरान होते हुए

English में पढ़ें

India is one of the founding members of the International North-South Transport Corridor (INSTC), a multimodal transportation corridor, which will connect

  1. (a) India to Central Asia to Europe via Iran
  2. (b) India to Central Asia via China
  3. (c) India to South-East Asia through Bangladesh and Myanmar
  4. (d) India to Europe through Azerbaijan

प्रश्न 63 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: विश्व के दो प्रमुख एथेनॉल उत्पादकों, ब्राज़ील और संयुक्त राज्य अमेरिका, में से संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में ब्राज़ील अधिक एथेनॉल उत्पादित करता है।
कथन II: जहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण-सामग्री (फीडस्टॉक) मक्का है, इसके विपरीत ब्राज़ील में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण-सामग्री गन्ना है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
  3. (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
  4. (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Of the two major ethanol producers in the world, i.e., Brazil and the United States of America, the former produces more ethanol than the latter.
Statement II: Unlike in the United States of America where corn is the principal feedstock for ethanol production, sugarcane is the principal feedstock for ethanol production in Brazil.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement I and Statement II are correct and Statement II explains Statement I
  2. (b) Both Statement I and Statement II are correct but Statement II does not explain Statement I
  3. (c) Statement I is correct but Statement II is not correct
  4. (d) Statement I is not correct but Statement II is correct

प्रश्न 64 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

विश्व बैंक ने यह चेतावनी दी है कि भारत ऐसे प्रथम स्थानों में से एक बन सकता है, जहाँ आर्द्र-बल्ब तापमान (वेट-बल्ब टेम्परेचर) नेमी तौर पर 35 °C से अधिक होगा। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/कौन-से उपर्युक्त रिपोर्ट के निहितार्थ को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है/करते हैं?
I. सर्वाधिक संभावना है कि प्रायद्वीपीय भारत बाढ़, उष्णकटिबंधीय चक्रवात और सूखे से ग्रस्त होता रहेगा।
II. मानव समेत सभी प्राणियों की उत्तरजीविता प्रभावित होगी क्योंकि उनके लिए पसीने के माध्यम से अपने शरीर के ताप को निकालना मुश्किल होता जाएगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I और II दोनों

English में पढ़ें

The World Bank warned that India could become one of the first places where wet-bulb temperatures routinely exceed 35°C. Which of the following statements best reflect(s) the implication of the above-said report?
I. Peninsular India will most likely suffer from flooding, tropical cyclones and droughts.
II. The survival of animals including humans will be affected as shedding of their body heat through perspiration becomes difficult.
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 65 अर्थव्यवस्था

किसी देश का राजकोषीय घाटा ₹ 50,000 करोड़ है। इसे गैर-ऋण सर्जक पूँजीगत प्राप्तियों के माध्यम से ₹ 10,000 करोड़ प्राप्त हो रहे हैं। उस देश की ब्याज देयताएँ ₹ 1,500 करोड़ हैं। उसका सकल प्राथमिक घाटा कितना है?

  1. (a) ₹ 48,500 करोड़
  2. (b) ₹ 51,500 करोड़
  3. (c) ₹ 58,500 करोड़
  4. (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (a) ₹ 48,500 करोड़

English में पढ़ें

A country's fiscal deficit stands at ₹50,000 crores. It is receiving ₹10,000 crores through non-debt creating capital receipts. The country's interest liabilities are ₹1,500 crores. What is the gross primary deficit?

  1. (a) ₹48,500 crores
  2. (b) ₹51,500 crores
  3. (c) ₹58,500 crores
  4. (d) None of the above

प्रश्न 66 अर्थव्यवस्था

भारत के 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौन-कौन से कथन सही हैं?
I. इसने राज्यों द्वारा शिक्षा परिणामों में उन्नयन लाने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक ₹ 4,800 करोड़ के अनुदान की अनुशंसा की है।
II. संघ के करों के निवल आगम का 45%, राज्यों के साथ बाँटा जाना चाहिए।
III. सभी राज्यों के लिए कृषि सुधारों के क्रियान्वयन हेतु निष्पादन आधारित प्रोत्साहन के रूप में ₹ 45,000 करोड़ रखे जाएँ।
IV. इसने राजकोषीय निष्पादन को पुरस्कृत करने हेतु कर प्रयास निकष (टैक्स एफर्ट क्राइटेरिया) को फिर से आरम्भ किया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) I, II और III
  2. (b) I, II और IV
  3. (c) I, III और IV
  4. (d) II, III और IV
उत्तर देखें

उत्तर: (c) I, III और IV

English में पढ़ें

Which of the following statements with regard to recommendations of the 15th Finance Commission of India are correct?
I. It has recommended grants of ₹4,800 crores from the year 2022-23 to the year 2025-26 for incentivizing States to enhance educational outcomes.
II. 45% of the net proceeds of Union taxes are to be shared with States.
III. ₹45,000 crores are to be kept as performance-based incentive for all States for carrying out agricultural reforms.
IV. It reintroduced tax effort criteria to reward fiscal performance.
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I, II and III
  2. (b) I, II and IV
  3. (c) I, III and IV
  4. (d) II, III and IV

प्रश्न 67 अर्थव्यवस्था

अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. यह मध्यम आय वाले देशों को ऋण और गारंटी प्रदान करता है।
II. यह गरीबी कम करने में विकासशील देशों की सहायता के लिए अकेले ही कार्य करता है।
III. इसकी स्थापना द्वितीय विश्व-युद्ध के उपरांत यूरोप के पुनर्निर्माण में सहायता हेतु की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल I और III

English में पढ़ें

Consider the following statements in respect of the International Bank for Reconstruction and Development (IBRD):
I. It provides loans and guarantees to middle income countries.
II. It works single-handedly to help developing countries to reduce poverty.
III. It was established to help Europe rebuild after the World War II.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 68 अर्थव्यवस्था

RTGS और NEFT के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. RTGS में भुगतान उसी क्षण हो जाता है, जबकि NEFT के मामले में भुगतान करने में कुछ समय लगता है।
II. RTGS में ग्राहक से आवक लेनदेन के लिए प्रभार लिया जाता है जबकि NEFT में ऐसा नहीं होता।
III. RTGS के लिए कतिपय दिनों में प्रचालन के घंटे सीमित हैं जबकि NEFT में ऐसा नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) I और II
  3. (c) I और III
  4. (d) केवल III
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements in respect of RTGS and NEFT:
I. In RTGS, the settlement time is instantaneous while in case of NEFT, it takes some time to settle payments.
II. In RTGS, the customer is charged for inward transactions while that is not the case for NEFT.
III. Operating hours for RTGS are restricted on certain days while this is not true for NEFT.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) I and II
  3. (c) I and III
  4. (d) III only

प्रश्न 69 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. संयुक्त अरब अमीरात
II. फ्रांस
III. जर्मनी
IV. सिंगापुर
V. बांग्लादेश
उपर्युक्त में भारत के अलावा ऐसे कितने देश हैं, जहाँ UPI के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वणिक भुगतान (इंटरनैशनल मर्चेंट पेमेंट) स्वीकार किए जाते हैं?

  1. (a) केवल दो
  2. (b) केवल तीन
  3. (c) केवल चार
  4. (d) सभी पाँच
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल तीन

English में पढ़ें

Consider the following countries:
I. United Arab Emirates
II. France
III. Germany
IV. Singapore
V. Bangladesh
How many countries amongst the above are there other than India where international merchant payments are accepted under UPI?

  1. (a) Only two
  2. (b) Only three
  3. (c) Only four
  4. (d) All the five

प्रश्न 70 अर्थव्यवस्था

'पी० एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. इसका लक्ष्य आवासीय सेक्टर में एक करोड़ घरों की छतों पर सौर पैनल लगाना है।
II. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का लक्ष्य छतों पर सौर पैनल लगाने, उनके प्रचालन, अनुरक्षण और मरम्मत करने के विषय में आधार-स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
III. इसका लक्ष्य, क्षमता निर्माण के स्कीम घटक के अंतर्गत, नए कौशल सिखाकर और कौशल का उन्नयन कर तीन लाख से अधिक कुशल जनशक्ति सृजित करना है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल I और III
  3. (c) केवल II और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) I, II और III

English में पढ़ें

Consider the following statements about 'PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana':
I. It targets installation of one crore solar rooftop panels in the residential sector.
II. The Ministry of New and Renewable Energy aims to impart training on installation, operation, maintenance and repairs of solar rooftop systems at grassroot levels.
III. It aims to create more than three lakhs skilled manpower through fresh skilling, and up-skilling, under scheme component of capacity building.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) I and III only
  3. (c) II and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 71 आधुनिक भारत का इतिहास

गाँधीजी ने विख्यात वक्तव्य "राजद्रोह मेरा धर्म हो गया है" कब दिया था?

  1. (a) चंपारण सत्याग्रह के समय
  2. (b) दांडी में नमक कानून का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन करने के समय
  3. (c) लंदन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (सेकंड राउंड टेबल कांफ्रेंस) में शामिल होने के समय
  4. (d) भारत छोड़ो आंदोलन के प्रारंभ के समय
उत्तर देखें

उत्तर: (b) दांडी में नमक कानून का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन करने के समय

English में पढ़ें

"Sedition has become my religion" was the famous statement given by Gandhiji at the time of

  1. (a) the Champaran Satyagraha
  2. (b) publicly violating Salt Law at Dandi
  3. (c) attending the Second Round Table Conference in London
  4. (d) the launch of the Quit India Movement

प्रश्न 72 प्राचीन भारत का इतिहास

मोहनजोदड़ो से प्राप्त 'नाचती हुई लड़की (डांसिंग गर्ल)' नामक प्रख्यात नारी लघुमूर्ति किस पदार्थ की बनी है?

  1. (a) इन्द्रगोप मणि (कार्नीलियन)
  2. (b) मृत्तिका (क्ले)
  3. (c) कांस्य
  4. (d) स्वर्ण
उत्तर देखें

उत्तर: (c) कांस्य

English में पढ़ें

The famous female figurine known as 'Dancing Girl', found at Mohenjo-daro, is made of

  1. (a) carnelian
  2. (b) clay
  3. (c) bronze
  4. (d) gold

प्रश्न 73 आधुनिक भारत का इतिहास

चौरी-चौरा घटना के परिणामस्वरूप बंदी बनाए गए लोगों को किसने विधिक प्रतिरक्षा (लीगल डिफेन्स) प्रदान की?

  1. (a) सी० आर० दास
  2. (b) मदन मोहन मालवीय और कृष्णकांत
  3. (c) डॉ० सैफुद्दीन किचलू और ख्वाज़ा हसन निज़ामी
  4. (d) एम० ए० जिन्ना
उत्तर देखें

उत्तर: (b) मदन मोहन मालवीय और कृष्णकांत

English में पढ़ें

Who provided legal defence to the people arrested in the aftermath of Chauri Chaura incident?

  1. (a) C. R. Das
  2. (b) Madan Mohan Malaviya and Krishna Kant
  3. (c) Dr. Saifuddin Kitchlew and Khwaja Hasan Nizami
  4. (d) M. A. Jinnah

प्रश्न 74 आधुनिक भारत का इतिहास

निम्नलिखित में से किस एक घटना के उपरांत, गाँधीजी ने, जो अस्पृश्यता का सतत विरोध करते रहे और सभी क्षेत्रों में से उसके उन्मूलन के लिए अपील करते रहे, अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में 'हरिजनों' के उत्थान को शामिल करने का निश्चय किया?

  1. (a) पूना समझौता
  2. (b) गाँधी-इरविन समझौता (दिल्ली समझौता)
  3. (c) भारत छोड़ो आंदोलन के समय काँग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी
  4. (d) भारत सरकार अधिनियम, 1935 की प्रख्यापना (प्रॉमल्गेशन)
उत्तर देखें

उत्तर: (a) पूना समझौता

English में पढ़ें

Subsequent to which one of the following events, Gandhiji, who consistently opposed untouchability and appealed for its eradication from all spheres, decided to include the upliftment of 'Harijans' in his political and social programme?

  1. (a) The Poona Pact
  2. (b) The Gandhi-Irwin Agreement (Delhi Pact)
  3. (c) Arrest of Congress leadership at the time of the Quit India Movement
  4. (d) Promulgation of the Government of India Act, 1935

प्रश्न 75 आधुनिक भारत का इतिहास

निम्नलिखित फलों पर विचार कीजिए:
I. पपीता
II. अनन्नास
III. अमरूद
उपर्युक्त में से कितने सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियों में पुर्तगालियों द्वारा भारत में लाए गए?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (c) सभी तीन

English में पढ़ें

Consider the following fruits:
I. Papaya
II. Pineapple
III. Guava
How many of the above were introduced in India by the Portuguese in the sixteenth and seventeenth centuries?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 76 भूगोल

निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
I. युनाइटेड किंगडम
II. डेनमार्क
III. न्यूज़ीलैंड
IV. ऑस्ट्रेलिया
V. ब्राज़ील
उपर्युक्त देशों में से कितनों में चार से अधिक काल-क्षेत्र (टाइम ज़ोन) हैं?

  1. (a) सभी पाँच
  2. (b) केवल चार
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) केवल दो
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल चार

English में पढ़ें

Consider the following countries:
I. United Kingdom
II. Denmark
III. New Zealand
IV. Australia
V. Brazil
How many of the above countries have more than four time zones?

  1. (a) All the five
  2. (b) Only four
  3. (c) Only three
  4. (d) Only two

प्रश्न 77 भूगोल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. साइबेरिया में अनादिर और अलास्का में नोम एक-दूसरे से कुछ ही किलोमीटर दूर हैं, किन्तु जब इन शहरों में लोग जागते हैं और नाश्ते के लिए तैयार होते हैं, तब अलग-अलग दिन होते हैं।
II. जब अनादिर में सोमवार होता है, तब नोम में मंगलवार होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. Anadyr in Siberia and Nome in Alaska are a few kilometers from each other, but when people are waking up and getting set for breakfast in these cities, it would be different days.
II. When it is Monday in Anadyr, it is Tuesday in Nome.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 78 आधुनिक भारत का इतिहास

इनमें से कौन 'आत्म-सम्मान आंदोलन (सेल्फ-रेस्पेक्ट मूवमेंट)' का संस्थापक था?

  1. (a) 'पेरियार' ई० वी० रामास्वामी नायकर
  2. (b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
  3. (c) भास्करराव जाधव
  4. (d) दिनकरराव जवलकर
उत्तर देखें

उत्तर: (a) 'पेरियार' ई० वी० रामास्वामी नायकर

English में पढ़ें

Who among the following was the founder of the 'Self-Respect Movement'?

  1. (a) 'Periyar' E. V. Ramaswamy Naicker
  2. (b) Dr. B. R. Ambedkar
  3. (c) Bhaskarrao Jadhav
  4. (d) Dinkarrao Javalkar

प्रश्न 79 भूगोल

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

देशकिस संसाधन में समृद्ध है
I. बोत्सवानाहीरा
II. चिलीलिथियम
III. इंडोनेशियानिकेल

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) किसी में भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (c) सभी तीन

English में पढ़ें

Consider the following pairs:

CountryResource-rich in
I. BotswanaDiamond
II. ChileLithium
III. IndonesiaNickel

In how many of the above rows is the given information correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 80 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

क्षेत्रदेश
I. मैलोर्काइटली
II. नॉर्मंडीस्पेन
III. सार्डिनियाफ्रांस

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गई जानकारी सही सुमेलित है?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) किसी में भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (d) किसी में भी नहीं

English में पढ़ें

Consider the following pairs:

RegionCountry
I. MallorcaItaly
II. NormandySpain
III. SardiniaFrance

In how many of the above rows is the given information correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 81 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: कुछ दुर्लभ मृदा तत्त्व, सपाट टेलीविजन स्क्रीन और कम्प्यूटर मॉनीटर के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं।
कथन II: कुछ दुर्लभ मृदा तत्त्वों में स्फुरदीप्त गुणधर्म होते हैं।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
  3. (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
  4. (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: Some rare earth elements are used in the manufacture of flat television screens and computer monitors.
Statement II: Some rare earth elements have phosphorescent properties.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement I and Statement II are correct and Statement II explains Statement I
  2. (b) Both Statement I and Statement II are correct but Statement II does not explain Statement I
  3. (c) Statement I is correct but Statement II is not correct
  4. (d) Statement I is not correct but Statement II is correct

प्रश्न 82 अर्थव्यवस्था

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारतीय रेलवे ने 2028 तक 'भविष्य के लिए तैयार' रेलवे प्रणाली सृजित करने हेतु एक राष्ट्रीय रेल प्लान (NRP) तैयार किया है।
II. 'कवच (Kavach)' जर्मनी के सहयोग से विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है।
III. 'कवच (Kavach)' प्रणाली में स्टेशन सेक्शन के ट्रैक पर लगे हुए RFID टैग होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही नहीं हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I और II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. Indian Railways have prepared a National Rail Plan (NRP) to create a 'future ready' railway system by 2028.
II. 'Kavach' is an Automatic Train Protection system developed in collaboration with Germany.
III. 'Kavach' system consists of RFID tags fitted on track in station section.
Which of the statements given above are not correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 83 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

निम्नलिखित अंतरिक्ष मिशनों पर विचार कीजिए:
I. एक्सिओम-4
II. स्पाडेक्स
III. गगनयान
उपर्युक्त अंतरिक्ष मिशनों में से कितने सूक्ष्मगुरुत्व (माइक्रोग्रैविटी) विषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित और समर्थित करते हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल दो

English में पढ़ें

Consider the following space missions:
I. Axiom-4
II. SpaDeX
III. Gaganyaan
How many of the space missions given above encourage and support micro-gravity research?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 84 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

भारत की रक्षा के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

वायुयान प्रकारविवरण
I. डोर्नियर-228समुद्री गश्ती वायुयान
II. IL-76पराध्वनिक युद्धक वायुयान
III. C-17 ग्लोबमास्टर IIIसैन्य परिवहन वायुयान

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) सभी तीन
  4. (d) कोई भी नहीं
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल दो

English में पढ़ें

With reference to India's defence, consider the following pairs:

Aircraft typeDescription
I. Dornier-228Maritime patrol aircraft
II. IL-76Supersonic combat aircraft
III. C-17 Globemaster IIIMilitary transport aircraft

How many of the pairs given above are correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) All the three
  4. (d) None

प्रश्न 85 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

वायु प्रदूषण कम करने हेतु कृत्रिम वर्षा कराने के तरीके में किनका प्रयोग होता है?

  1. (a) सिल्वर आयोडाइड और पोटैशियम आयोडाइड
  2. (b) सिल्वर नाइट्रेट और पोटैशियम आयोडाइड
  3. (c) सिल्वर आयोडाइड और पोटैशियम नाइट्रेट
  4. (d) सिल्वर नाइट्रेट और पोटैशियम क्लोराइड
उत्तर देखें

उत्तर: (a) सिल्वर आयोडाइड और पोटैशियम आयोडाइड

English में पढ़ें

Artificial way of causing rainfall to reduce air pollution makes use of

  1. (a) silver iodide and potassium iodide
  2. (b) silver nitrate and potassium iodide
  3. (c) silver iodide and potassium nitrate
  4. (d) silver nitrate and potassium chloride

प्रश्न 86 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

भारत के राष्ट्रपति की क्षमा प्रदान करने की शक्ति के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. राष्ट्रपति द्वारा इस शक्ति का प्रयोग सीमित न्यायिक पुनर्विलोकन के अधीन लाया जा सकता है।
II. राष्ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग केन्द्र सरकार की सलाह के बगैर कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements with regard to pardoning power of the President of India:
I. The exercise of this power by the President can be subjected to limited judicial review.
II. The President can exercise this power without the advice of the Central Government.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 87 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. लोक सभा का विघटन होने पर विघटन के पश्चात् होने वाले लोक सभा के पहले अधिवेशन के ठीक पहले तक अध्यक्ष अपने पद को रिक्त नहीं करेगा।
II. भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार, लोक सभा का कोई सदस्य अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर अपने राजनीतिक दल से तुरंत त्यागपत्र दे देगा।
III. लोक सभा के अध्यक्ष को लोक सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा, किन्तु कोई संकल्प तब तक प्रस्तावित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने के आशय की कम-से-कम चौदह दिन की सूचना न दे दी गई हो।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) केवल I और III

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. On the dissolution of the House of the People, the Speaker shall not vacate his/her office until immediately before the first meeting of the House of the People after the dissolution.
II. According to the provisions of the Constitution of India, a Member of the House of the People on being elected as Speaker shall resign from his/her political party immediately.
III. The Speaker of the House of the People may be removed from his/her office by a resolution of the House of the People passed by a majority of all the then Members of the House, provided that no resolution shall be moved unless at least fourteen days' notice has been given of the intention to move the resolution.
Which of the statements given above are correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 88 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. यदि कोई प्रश्न उठता है कि लोक सभा का कोई सदस्य 10वीं अनुसूची के अधीन निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तब संघ की मंत्रिपरिषद् की राय के अनुसार राष्ट्रपति का निर्णय अंतिम होगा।
II. भारत के संविधान में शब्द 'राजनीतिक दल' का कोई उल्लेख नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (d) न तो I और न ही II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. If any question arises as to whether a Member of the House of the People has become subject to disqualification under the 10th Schedule, the President's decision in accordance with the opinion of the Council of Union Ministers shall be final.
II. There is no mention of the word 'political party' in the Constitution of India.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 89 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: भारत में राज्य सरकारों के पास गौण खनिजों के निष्कर्षण के बारे में रियायत देने के लिए नियम बनाने की कोई शक्ति नहीं है, भले ही ऐसे खनिज उनके अपने भूभाग में अवस्थित हों।
कथन II: भारत में केन्द्र सरकार के पास प्रासंगिक विधि के अधीन गौण खनिजों को अधिसूचित करने की शक्ति है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

  1. (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की व्याख्या करता है
  2. (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं किन्तु कथन II, कथन I की व्याख्या नहीं करता है
  3. (c) कथन I सही है किन्तु कथन II सही नहीं है
  4. (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है
उत्तर देखें

उत्तर: (d) कथन I सही नहीं है किन्तु कथन II सही है

English में पढ़ें

Consider the following statements:
Statement I: In India, State Governments have no power for making rules for grant of concessions in respect of extraction of minor minerals even though such minerals are located in their territories.
Statement II: In India, the Central Government has the power to notify minor minerals under the relevant law.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?

  1. (a) Both Statement I and Statement II are correct and Statement II explains Statement I
  2. (b) Both Statement I and Statement II are correct but Statement II does not explain Statement I
  3. (c) Statement I is correct but Statement II is not correct
  4. (d) Statement I is not correct but Statement II is correct

प्रश्न 90 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

किस संस्था ने जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता की हानि के नियंत्रण हेतु प्रकृति पुनःस्थापन विधि [नेचर रेस्टोरेशन लॉ (NRL)] अधिनियमित की?

  1. (a) यूरोपीय संघ
  2. (b) विश्व बैंक
  3. (c) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
  4. (d) खाद्य और कृषि संगठन
उत्तर देखें

उत्तर: (a) यूरोपीय संघ

English में पढ़ें

Which organization has enacted the Nature Restoration Law (NRL) to tackle climate change and biodiversity loss?

  1. (a) The European Union
  2. (b) The World Bank
  3. (c) The Organization for Economic Cooperation and Development
  4. (d) The Food and Agriculture Organization

प्रश्न 91 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें सभी राज्यों में विद्यमान हैं।
II. मध्यवर्ती स्तर पर किसी पंचायत में सदस्य होने हेतु पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति को तीस वर्ष की आयु प्राप्त होनी चाहिए।
III. किसी राज्य का मुख्यमंत्री मध्यवर्ती स्तरों पर पंचायतों की वित्तीय दशा के पुनरीक्षण के लिए और राज्य द्वारा उद्ग्रहीत करों और शुल्कों के निवल आगम को मध्यवर्ती स्तर पर राज्य और पंचायतों के बीच वितरित करने हेतु सिफारिशें करने के लिए एक आयोग का गठन करता है।
उपर्युक्त में कौन-कौन से कथन सही नहीं हैं?

  1. (a) केवल I और II
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (d) I, II और III

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. Panchayats at the intermediate level exist in all States.
II. To be eligible to be a Member of a Panchayat at the intermediate level, a person should attain the age of thirty years.
III. The Chief Minister of a State constitutes a commission to review the financial position of Panchayats at the intermediate levels and to make recommendations regarding the distribution of net proceeds of taxes and duties, leviable by the State, between the State and Panchayats at the intermediate level.
Which of the statements given above are not correct?

  1. (a) I and II only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 92 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

BIMSTEC के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. यह जनवरी 2025 तक सात सदस्य देशों से मिलकर बना एक क्षेत्रीय संगठन है।
II. यह ढाका घोषणा, 1999 पर हस्ताक्षर होने के साथ अस्तित्व में आया।
III. बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड और नेपाल BIMSTEC के संस्थापक सदस्य देश हैं।
IV. BIMSTEC में, 'पर्यटन' उप-क्षेत्र का नेतृत्व भारत कर रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) I और II
  2. (b) II और III
  3. (c) I और IV
  4. (d) केवल I
उत्तर देखें

उत्तर: (d) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements in respect of BIMSTEC:
I. It is a regional organization consisting of seven member States till January 2025.
II. It came into existence with the signing of the Dhaka Declaration, 1999.
III. Bangladesh, India, Sri Lanka, Thailand and Nepal are founding member States of BIMSTEC.
IV. In BIMSTEC, the subsector of 'tourism' is being led by India.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I and II
  2. (b) II and III
  3. (c) I and IV
  4. (d) I only

प्रश्न 93 कला एवं संस्कृति

निम्नलिखित में से किनसे मिलकर 'गाँधी शांति पुरस्कार' के प्राप्तकर्ता का चयन करने के लिए जूरी बनती है?
I. भारत का राष्ट्रपति
II. भारत का प्रधानमंत्री
III. भारत का मुख्य न्यायमूर्ति
IV. लोक सभा में प्रतिपक्ष का नेता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) केवल II और IV
  2. (b) I, II और III
  3. (c) II, III और IV
  4. (d) केवल I और III
उत्तर देखें

उत्तर: (c) II, III और IV

English में पढ़ें

Who amongst the following are members of the Jury to select the recipient of 'Gandhi Peace Prize'?
I. The President of India
II. The Prime Minister of India
III. The Chief Justice of India
IV. The Leader of Opposition in the Lok Sabha
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) II and IV only
  2. (b) I, II and III
  3. (c) II, III and IV
  4. (d) I and III only

प्रश्न 94 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

GPS-एडेड जिओ ऑगमेंटेड नेविगेशन (GAGAN) आवश्यक आवर्धन प्रदान करने हेतु भू-स्थित स्टेशनों की प्रणाली का उपयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन GAGAN के बारे में सही है/हैं?
I. इसे अतिरिक्त सटीकता और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।
II. इससे और अधिक एकरूप और उच्च गुणवत्ता का वायु यातायात प्रबंधन प्राप्त होगा।
III. इसके लाभ केवल विमानन में ही मिलेंगे, किन्तु परिवहन के अन्य प्रकारों में नहीं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. (a) I, II और III
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I
  4. (d) केवल I और II
उत्तर देखें

उत्तर: (d) केवल I और II

English में पढ़ें

GPS-Aided Geo Augmented Navigation (GAGAN) uses a system of ground stations to provide necessary augmentation. Which of the following statements is/are correct in respect of GAGAN?
I. It is designed to provide additional accuracy and integrity.
II. It will allow more uniform and high quality air traffic management.
III. It will provide benefits only in aviation but not in other modes of transportation.
Select the correct answer using the code given below.

  1. (a) I, II and III
  2. (b) II and III only
  3. (c) I only
  4. (d) I and II only

प्रश्न 95 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

ग्रैंड पैले (Grand Palais), पेरिस में फरवरी 2025 में आयोजित AI ऐक्शन समिट (शिखर सम्मेलन) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत की सह-अध्यक्षता में इस शिखर सम्मेलन में 2023 में संपन्न ब्लेचली पार्क शिखर सम्मेलन और 2024 में संपन्न सियोल शिखर सम्मेलन में की गई पहलों को आगे विकसित किया गया।
II. अन्य देशों के साथ-साथ US और UK ने भी समावेशी और सतत AI विषयक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements regarding AI Action Summit held in Grand Palais, Paris in February 2025:
I. Co-chaired with India, the event builds on the advances made at the Bletchley Park Summit held in 2023 and the Seoul Summit held in 2024.
II. Along with other countries, US and UK also signed the declaration on inclusive and sustainable AI.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

प्रश्न 96 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
I. अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष : 2026
II. अंतर्राष्ट्रीय सतत और समुत्थानशील (रेजिलियेंट) पर्यटन वर्ष : 2027
III. अंतर्राष्ट्रीय शांति और विश्वास वर्ष : 2025
IV. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह जागरूकता और ग्रहीय रक्षा (प्लैनेटरी डिफेन्स) वर्ष : 2029
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

  1. (a) केवल एक
  2. (b) केवल दो
  3. (c) केवल तीन
  4. (d) सभी चार
उत्तर देखें

उत्तर: (d) सभी चार

English में पढ़ें

Consider the following pairs:
I. International Year of the Woman Farmer : 2026
II. International Year of Sustainable and Resilient Tourism : 2027
III. International Year of Peace and Trust : 2025
IV. International Year of Asteroid Awareness and Planetary Defence : 2029
How many of the pairs given above are correctly matched?

  1. (a) Only one
  2. (b) Only two
  3. (c) Only three
  4. (d) All the four

प्रश्न 97 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

BRICS के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. 16वाँ BRICS शिखर सम्मेलन रूस की अध्यक्षता में कज़ान में संपन्न हुआ था।
II. इंडोनेशिया BRICS का पूर्ण सदस्य बन गया है।
III. 16वाँ BRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय न्यायपूर्ण वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुसंस्कृतिवाद को सशक्त करना था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) I और II
  2. (b) II और III
  3. (c) I और III
  4. (d) केवल I
उत्तर देखें

उत्तर: (a) I और II

English में पढ़ें

Consider the following statements with regard to BRICS:
I. 16th BRICS Summit was held under the Chairship of Russia in Kazan.
II. Indonesia has become a full member of BRICS.
III. The theme of the 16th BRICS Summit was Strengthening Multiculturalism for Just Global Development and Security.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I and II
  2. (b) II and III
  3. (c) I and III
  4. (d) I only

प्रश्न 98 भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

लोकपाल के विषय में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. लोकपाल की शक्ति भारत के लोक सेवकों पर प्रयुक्त होती है किन्तु भारत से बाहर पदस्थापित भारतीय लोक सेवकों पर प्रयुक्त नहीं होती।
II. संसद का कोई सदस्य या किसी राज्य या संघ राज्यक्षेत्र के विधान-मंडल का कोई सदस्य इसका अध्यक्ष या सदस्य नहीं होगा और केवल भारत का मुख्य न्यायमूर्ति, चाहे वो पदधारी हो या सेवानिवृत्त, इसका अध्यक्ष होगा।
III. इसका अध्यक्ष या सदस्य, अध्यक्ष या सदस्य के रूप में पद धारण करने की तारीख को पैंतालीस वर्ष से कम वय का व्यक्ति नहीं होगा।
IV. लोकपाल भारत के पदासीन प्रधानमंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार के अभिकथनों की जाँच नहीं कर सकता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल III
  2. (b) II और III
  3. (c) I और IV
  4. (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल III

English में पढ़ें

Consider the following statements about Lokpal:
I. The power of Lokpal applies to public servants of India, but not to the Indian public servants posted outside India.
II. The Chairperson or a Member shall not be a Member of the Parliament or a Member of the Legislature of any State or Union Territory, and only the Chief Justice of India, whether incumbent or retired, has to be its Chairperson.
III. The Chairperson or a Member shall not be a person of less than forty-five years of age on the date of assuming office as the Chairperson or Member, as the case may be.
IV. Lokpal cannot inquire into the allegations of corruption against a sitting Prime Minister of India.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) III only
  2. (b) II and III
  3. (c) I and IV
  4. (d) None of the above statements is correct

प्रश्न 99 विविध

प्रथम खो-खो विश्व कप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. इस विश्व कप का आयोजन दिल्ली, भारत में हुआ।
II. भारतीय पुरुष फाइनल में नेपाल को 78-40 के स्कोर से हराकर पुरुष वर्ग में विश्व विजेता बने।
III. भारतीय महिलाएँ फाइनल में नेपाल को 54-36 के स्कोर से हराकर महिला वर्ग में विश्व विजेता बनीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II और III
  3. (c) केवल I और III
  4. (d) I, II और III
उत्तर देखें

उत्तर: (a) केवल I

English में पढ़ें

Consider the following statements in respect of the first Kho Kho World Cup:
I. The event was held in Delhi, India.
II. Indian men beat Nepal with a score of 78-40 in the final to become the World Champion in men category.
III. Indian women beat Nepal with a score of 54-36 in the final to become the World Champion in women category.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II and III only
  3. (c) I and III only
  4. (d) I, II and III

प्रश्न 100 विविध

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. 2024 में आयोजित 45वें चेस ओलंपियाड के फाइनल में गुकेश दोम्माराजू, रूस के इयान नेपोमनीयाच्ची को हराकर विश्व के सबसे कम आयु के विजेता बने।
II. अमरीकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा के पास विश्व का अभी तक का सबसे कम आयु का ग्रैंडमास्टर बनने का रिकार्ड है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. (a) केवल I
  2. (b) केवल II
  3. (c) I और II दोनों
  4. (d) न तो I और न ही II
उत्तर देखें

उत्तर: (b) केवल II

English में पढ़ें

Consider the following statements:
I. In the finals of the 45th Chess Olympiad held in 2024, Gukesh Dommaraju became the world's youngest winner after defeating the Russian player Ian Nepomniachtchi.
II. Abhimanyu Mishra, an American chess player, holds the record of becoming world's youngest ever Grandmaster.
Which of the statements given above is/are correct?

  1. (a) I only
  2. (b) II only
  3. (c) Both I and II
  4. (d) Neither I nor II

अन्य वर्ष